Saturday, February 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

201


लखनऊ।  उ0प्र0 औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, 2017 के अन्तर्गत प्रदेश में मेगा परियोजनाओं के प्रोत्साहन हेतु विशेष सुविधायें एवं रियायत अनुमन्य किये जाने हेतु मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गठित इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में मे0 गैलेन्ट मेटैलिक्स लि0 चन्दौली को कम्पनी की प्रस्तावित परियोजना के लिए कम्पनी को पूर्व निर्गत लेटर ऑफ कम्फर्ट को संशोधित किये जाने की संस्तुति की गई। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन सुरेश चन्द्रा सहित पिकप, न्याय, नियोजन आदि विभागों के अधिकारीगण तथा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बन्धित निवेशक/प्रमोटर्स भी उपस्थित थे।