
महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
महापौर सुषमा खर्कवाल के लालबाग स्थित केंद्रीय कार्यालय को होली मिलन समारोह के लिए बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शाम करीब तीन बजे शुरू हुए होली मिलन समारोह में कलाकारों ने रंगारंग होली गीत की प्रस्तुतियों पेश कर आगंतुकों को थिरकने पर विवश कर दिया। समारोह में महापौर ने आगंतुकों को गुलाल से टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्षदों और स्थानीय लोगों के नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए ठंडाई समेत अन्य स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। इसका लोगो ने जमकर लुत्फ लिया।
























