Sunday, February 8, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ आशियाना में एकता का संगम: खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़

आशियाना में एकता का संगम: खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़

17
आशियाना में एकता का संगम: खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़
आशियाना में एकता का संगम: खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़

    आशियाना के द्विवेदी पार्क में आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन और खिचड़ी भोज में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सामाजिक सौहार्द और एकता के इस आयोजन में पहुँचे सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। विधायक राजेश्वर सिंह ने द्विवेदी पार्क के विकास के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि पार्क सिर्फ़ हरियाली का स्थान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला केंद्र है। उन्होंने सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के साथ संवाद कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

राकेश यादव

लखनऊ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर के स्थित द्विवेदी पार्क में रविवार को सर्वधर्म सम्मेलन और खिचड़ी भोज का कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह शामिल हुए। इस मौके पर कार्यक्रम में विभिन्न धर्म गुरुओं ने आपसे समाजस्य और एकता को बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह ने पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में पायनियर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के गीत पर नृत्य पेश कर जमकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

आशियाना परिवार के तत्वाधान में आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि पार्क के विकास के परिवार के लोगों ने एक लाख रुपए की मांग रखी है। उन्होंने इस पार्क के सौंदर्यीकरण के दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। इससे पूर्व सम्मेलन में हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए पंडित आचार्य धीरेन्द्र पांडे, पंजाबी समाज के हरपाल सिंह जग्गी, मुस्लिम समाज के मौलाना मुस्ताक़ अहमद, जैन धर्म के शैलेन्द्र जैन और बौद्ध धर्म देवेंद्र भंते ने समाज के लोगों से सभी धर्मों का सम्मान करने और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर आशियाना परिवार की ओर से आए विशिष्ट अतिथियों और परिवार के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सर्वधर्म सम्मेलन के साथ खिचड़ी भोज ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया, जहाँ एकता और विकास—दोनों का संदेश साफ़ तौर पर उभरकर सामने आया।कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी भोज हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में आगंतुकों ने बाटी चोखा, खिचड़ी, पूड़ी सब्जी के तिल और लईया से बने लड्डुओं का लुत्फ लिया। कार्यक्रम बैठक में आशियाना परिवार के आरडी द्विवेदी, एडवोकेट दयाशंकर पांडे, ई .अनिरुद्ध उर्फ रज्जन सिंह, अशोक सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, आर टी पांडेय, वैभव पांडेय, विवेक, हनुमान तिवारी, ललित मिश्रा , किरण पांडेय, रेखा सिंह, बबीता, अजय लक्ष्मी, सुमन मिश्रा, इंदु सिंह, दीपा त्रिवेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।