Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कल 30 अक्टूबर को जनपद चित्रकूट का भ्रमण करेंगे

मुख्यमंत्री कल 30 अक्टूबर को जनपद चित्रकूट का भ्रमण करेंगे

239

मुख्यमंत्री लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर सर्वप्रथम असावर माता का पूजन/आरती करेंगे।तत्पश्चात महर्षि वाल्मीकि पर्वत पर स्थित वाल्मीकि आश्रम में पूजन, आरती एवं हवन करने के उपरान्त अखण्ड वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारम्भ करेंगे।


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 30 अक्टूबर, 2020 को जनपद चित्रकूट का भ्रमण करेंगे। जनपद भ्रमण के दौरान लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री जी सर्वप्रथम असावर माता का पूजन/आरती करेंगे। तत्पश्चात महर्षि वाल्मीकि पर्वत पर स्थित वाल्मीकि आश्रम में पूजन, आरती एवं हवन करने के उपरान्त अखण्ड वाल्मीकि रामायण पाठ का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करेंगे।