ब्रजेश पाठक बने विकसित भारत के नंबर वन एंबेसडर

ब्रजेश पाठक बने विकसित भारत के नंबर वन एंबेसडर। नमो एप पर दूसरी बार डिप्टी सीएम ने प्राप्त की बड़ी उपलब्धि, अप्रैल माह की सूची जारी। हर माह देश भर से चुने जाते हैं विकसित भारत एंबेसडर, प्रधानमंत्री से होगी मुलाकात।

लखनऊ। एक बार फिर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नमो एप पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल माह में देश भर से चुने गए पांच विकसित भारत एंबेसडरों में से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

नमो एप पर हर माह देश भर से पांच विकसित भारत एंबेसडरों का चुनाव किया जाता है। अप्रैल माह के एंबेसडरों में से ब्रजेश पाठक को प्रथम स्थान मिला है। हर माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निश्चित तिथि पर इन पांच एंबेसडरों से विशेष मुलाकात करते हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी प्रेरणा हैं। वे नमो एप पर लगातार सक्रिय रहते हैं। प्रधानमंत्री के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करते हैं। नमो एप के जरिए वे देश व दुनिया के तमाम लोगों से संपर्क में रहते हैं। उन्होंने विकसित भारत एंबेसडर श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button