इंडिया वाले जीते अडानी वाले हारे-संजय सिंह

इंडिया वाले जीते,अडानी वाले हारे। घोसी ओैर पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार 2024 का आगाज। भाजपा की हार, लोकसभा चुनाव के पहले यह परिणाम परिवर्तन का बड़ा संकेत। आपा सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी। इंडिया वाले जीते अडानी वाले हारे-संजय सिंह

महेन्द्र सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा की करारी हार को 2024 का आगाज बताया है। पार्टी के सांसद व उ.प्र. प्रभारी संजय सिंह ने साफ किया अडानी के समर्थक चुनाव हार गये हैं जबकि इंडिया चुनाव जीत चुका है।संजय सिंह ने यूपी के घोसी में सपा उम्मीदवार की ऐतिहासिक जीत को गठबंधन की जीत बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले यह एक बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि न केवल घोसी में बल्कि पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस ने उस सीट पर जीत हासिल की जो भाजपा की सीट थी। श्री सिंह ने कहा कि घोसी में भाजपा का अहम हारा है भाजपा ने सारी ताकत लगा दी थी फिर भी चुनाव नहीं जीत सकी। मतलब साफ है कि अब लोागें का भाजपा से मोहभंग हो गया है। जनता भी अब अडानी के समर्थकों से छुट्टी पाना चाहती है।


आप सांसद ने यूपी में सपा उम्मीदवार के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को और पश्चिम बंगाल में जीत के लिए ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की ताकत की वजह से दोनों दलों के प्रत्याशियों को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गठबंधन से भारत जुड़ रहा है और एनडीए से सिर्फ व्यवसायिक घराने। गठबंधन जनता के बीच का है और 2०24 में जनता ही भाजपा को देश से हटायेगी। इंडिया वाले जीते अडानी वाले हारे-संजय सिंह

Related Articles

Back to top button