
राजेन्द्र चौधरी
घोसी उपचुनाव में जनता की जीत का अभिनंदन करते हुए अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की भी विजय बताया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत ने भाजपा का घमंड तोड़ने के साथ सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम का भी संकेत दे दिया है। यह भाजपा की उल्टी गिनती की शुरूआत है। घोसी उपचुनाव में इंडिया की हुई जीत अखिलेश

घोसी उपचुनावः- सपा के सुधाकर सिंह 124427 (+ 42759)
भाजपा के दारा सिंह-81668 ( -42759)
नोटा-1725
अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव की जीत सकारात्मक राजनीति की जीत और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है। भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली राजनीति को भी यह मुंहतोड़ उत्तर है। भाजपा ने सत्ता के दुरूपयोग की भरसक कोशिशें की पर जनता ने करारा जवाब देकर भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाया है। पीडीए की धारा को इंडिया गठबंधन के साथ जोड़कर सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना की मांग करने वालों की भी जीत है।
घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। सपा ने यह सीट करीब 43 हजार वोटों से जीत ली है। समाजवादी पार्टी ने पहले राउंड से ही भाजपा पर भारी बढ़त बनाए रखी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच था। इस उपचुनाव के रिजल्ट पर पूरे देश की नजर थी। इसे इंडिया गठबंधन और एनडीए का पहला मुकाबला माना जा रहा था। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42759 वोटों से हराया सपा के सुधाकर सिंह को 1 लाख 24 हजार 427 वोट मिले। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 81 हजार 668 वोट मिले हैं। देखिए किस तह सुधाकर ने हर राउंड में बढ़त हासिल की।
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धारा सिंह को 42 हजार 759 मतों से मात दी। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख आठ हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81 हजार 668 पर सिमट कर रह गए है।
भारत ने इंडिया को जिताने की शुरूआत कर दी है। उत्तर प्रदेश एक बार फिर से देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुआ बनेगा। इसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री है। सन् 2022 के चुनाव में भाजपा ने जनादेश के साथ छल किया था। यूपी में भाजपा की सरकार के 6 वर्ष बीत चुके हैं। चारों तरफ अराजकता से राज्य की जनता तबाह है। झूठे प्रचार और जुमालाजीवियों को अब कोई नहीं पूछेगा। घोसी उपचुनाव की जीत के साथ लखनऊ, बरेली, जालौन तथा मिर्जापुर में भी जिला पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। सभी जीते प्रत्याशियों को बधाई और मतदाताओं को धन्यवाद है। घोसी उपचुनाव में इंडिया की हुई जीत अखिलेश