नीरज चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान

भारतीय खेलों के लिए 27 अगस्त का दिन ऐतिहासिक था। नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गजब का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत में लोग अपने हीरो को गोल्ड मेडल जीतते देखने के लिए देर रात तक जगे तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का ताता लग गया। गोल्डन बॉय से इस दौरान एक हंगेरियन महिला फैन मिली, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीरज चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान


नीरज चोपड़ा ने कहा मैं और भी भारतीयों को मेरे साथ पोडियम पर देखना चाहता हूं। यह मजेदार होगा। 25 वर्षीय चोपड़ा ने शुरुआत में एक फाउल किया, लेकिन फिर 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो हासिल किए। पाकिस्तान के गत राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अरशद नदीम ने अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चेक गणराज्य के याकूब ने कांस्य पदक जीता।

भालाफेंक फाइनल में भारत का इस कदर दबदबा था कि शीर्ष छह में तीन भारत के खिलाड़ी थे और ऐसा विश्व चैंपियनशिप में पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों। किशोर जेना रविवार की देर रात हुए फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने तिरंगे का सम्मान कर सभी का दिल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। ऐतिहासिक पदक जीतने के बाद नीरज ने तिरंगा लेकर फोटो के लिए पोज किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम को भी अपने साथ बुला लिया और उनके इस काम की भी जमकर तारीफ हुई। अब तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाकर वह चर्चा में हैं।

अनुष्का शर्मा– अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पर लिखा, “नीरज चोपड़ा को बधाई! यह उल्लेखनीय है।भारत के लिए यह गर्व का क्षण है।” नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर का बेस्ट थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 के बेस्ट स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इनके अलावा, चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान

Related Articles

Back to top button