मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक कर सबके सुख,समृद्धि की कि प्रार्थना

रुद्राभिषेक कर मुख्यमंत्री ने की सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना। सावन मास के छठवें सोमवार रुद्राभिषेक के बाद हवन अनुष्ठान। मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक कर सबके सुख,समृद्धि की कि प्रार्थना

निष्पक्ष दस्तक ब्यूरो

गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष महात्म्य वाले पावन सावन मास के छठवें सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेशंकर से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति की प्रार्थना की। सोमवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, फल के रस व जल से अभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए सावन के महीने को सर्वोत्तम माना जाता है। सावन के महीने में पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक किया जाता। सावन में रुद्राभिषेक को अधिक महत्व इसलिए भी दिया जाता है क्योंकि माना जाता है कि भगवान शिव इस महीने धरती पर अवतरित हुये थे। वर्ष 2023 में सावन के महीने को बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस साल सावन का महीना केवल 1 माह का नहीं बल्कि 2 माह का होगा। और माना जा रहा है कि ऐसा अद्भुत संयोग करीब 19 साल बाद बन रहा है। और भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम और शुभ समय सावन का माह ही है।


रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने चराचर जगत के कल्याण तथा प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। रुद्राभिषेक अनुष्ठान के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा आदि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक कर सबके सुख,समृद्धि की कि प्रार्थना

Related Articles

Back to top button