3 करोड़ 55 लाख से माँ कामाख्या नगर पंचायत निर्माण

अयोध्या/भेलसर। माँ कामाख्या नगर पंचायत कार्यालय का हुआ भूमिपूजन। नवसृजित माँ कमाख्या नगर पंचायत कार्यलय भवन व कल्याण मंडप का भूमि पूजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किये।कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस यूपी जल निगम नगरीय द्वारा 3 करोड़ 55 लाख की लागत से निर्माण करायेगा।विधायक रामचंद्र यादव के अथक प्रयास से कामाख्या धाम के नाम से नगर पंचायत का दर्जा मिल गया था।

READ MORE-खुशहाल होता उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री


विधायक ने कहा कि माँ की कृपा से नगर पंचायत का गठन हुआ है और आज नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर कार्यालय निर्माण का भूमि पूजन हुआ।भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास का जो नारा था वो साकार हो रहा हैं।नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये इंटरलॉकिंग व लाइट की स्वीकृति भी हो चुकी है जल्द ही विकास कार्य शुरू होने जा रहा है।विधायक ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में अ च्छी गुणवत्ता से निर्माण कार्य पूरा हो।विधायक ने रूदौली विधानसभा के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किये।इस मौके पर कार्यदायी संस्था के एई प्रशांत कुमार यादव जेई अजय सिंह,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,रविकांत तिवारी,तेज तिवारी,अजय शुक्ल,शेर बहादुर सिंह,राकेस तिवारी,प्रधान भल्लू सोनकर,अशोक कौशल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


माँ कमाख्या नगर पंचायत में सैदपुर,बिहारा,सैमसी व सुनबा शामिल है।कामाख्या धाम नगर पंचायत में शामिल चारों ग्राम पंचायतें बड़ी आबादी वाली हैं।आबादी लगभग 20 हजार से अधिक है।पर्यटन के नक्शे पर कामाख्या धाम को सम्मान मिलेगा।नगर पंचायत का दर्जा मिलने से पर्यटन के नक्शे पर मान बढ़ेगा। इस अति पिछड़े क्षेत्र में नगरीय विकास के द्वार खुल गए।सीएचसी, राजकीय इंटर कालेज व अतिथि गृह, परिवहन निगम का यात्री शेड पहले से निर्मित है। विकास के लिए कामाख्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट बनाया गया है। वन विभाग यहां जिले का पहला जैविक पार्क बनाएगा। सिद्धपीठ कामाख्या भवानी का वर्णन दुर्गा सप्तशती में वर्णित है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। 3 करोड़ 55 लाख से माँ कामाख्या नगर पंचायत निर्माण

Related Articles

Back to top button