दीपोत्सव का सजीव प्रसारण एलईडी पर भी होगा-जिलाधिकारी Live telecast of Deepotsav will also be on LED

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने छठा दीपोत्सव 2022 का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर आयोजित (लेजर शो) के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य शो प्रधानमंत्री व अन्य सम्मानित अतिथिगण के उपस्थिति में तथा कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 9 बजे से 1 बजे तक 25-25 मिनट के 8 लेजर शो सभी श्रद्वालुओं हेतु आयोजित होगा, जो क्रमशः रात्रि 9 बजे से 9ः25 बजे तक, द्वितीय शो रात्रि 9ः30 बजे से 9ः55 बजे तक, तृतीय शो 10 बजे से 10ः25 बजे तक, चतुर्थ शो रात्रि 10ः30 बजे से 10ः55 बजे, पंचम शो रात्रि 11 बजे से 11ः25 बजे तक, छठा शो रात्रि 11ः30 बजे से 11ः55 बजे तक, सप्तम शो रात्रि 12 बजे से 12ः25 बजे तक तथा आठवां शो 12ः30 बजे से रात्रि 1 बजे तक चलाये जायेंगे, जिसमें आम जनमानस शो का आनन्द ले सकेंगे। इसी प्रकार दीपावली के दिन 24 अक्टूबर 2022 को प्रथम शो अपरान्ह 6ः30 बजे से द्वितीय शो, 7ः30 बजे से तृतीय शो 8ः30 बजे से तथा चैथा शो रात्रि 9ः30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें सभी श्रद्वालु व आमजन इस भव्य लेजर शो आनन्द ले सकेंगे।


जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर एलईडी की स्थापना दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण इन एलईडी पर की जायेगी, जिससे कार्यक्रम का सभी श्रद्वालु लुप्त उठा सकते है और कोविड 19 वैश्विक महामारी एवं संचारी रोगों को दृष्टिगत रखते हुये एक स्थान पर ज्यादा भीड़ न एकत्रित हो इसके लिए विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के रामघाट चैराहा, कारसेवकपुरम चैराहा, दन्तधावनकुण्ड  चौराहा, टेढ़ीबाजार  चौराहा, उदया  चौराहा , रानोपाली तिराहा, अशर्फी भवन पोस्ट आफिस तिराहा, छोटी छावनी तिराहा, हनुमानगढ़ी तिराहा, बेनीगंज तिराहा, साहबगंज तिराहा, रीडगंज तिराहा, गुदड़ी बाजार तिराहा, चैक बाजार, फतेहगंज  चौराहा , मकबरा तिराहा, नाकाचुंगी, प्रयागराज रोड  चौराहा , रायबरेली रोड  चौराहा , देवकाली बाईपास  चौराहा, देवकाली तिराहा, पुष्पराज  चौराहा  सिविल लाइन, गांधी पार्क  चौराहा  एवं हनुमानगढ़ी  चौराहा  अयोध्या कैंट में एलईडी स्थापित की जायेगी तथा अयोध्या में नगर निगम, साकेत पेट्रोल पम्प, राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल, जिला चिकित्सालय, बस स्टैण्ड आदि स्थानों के पास फिक्स एलईडी स्थापित है उसको भी सूचना निदेशक ने दिनांक 21 अक्टूबर 2022 से चलाने हेतु निर्देश दिया था, इस पर पूरे दीपोत्सव के कार्यक्रम को प्रसारित किया जायेगा। साथ ही साथ सूचना निदेशक ने यह भी बताया है कि दीपोत्सव के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन, एएनआई आदि द्वारा किया जायेगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित एलईडी बैन व डिस्प्ले बोर्डो को सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुये उच्चाधिकारियों, मजिस्टेªट व पुलिस मजिस्टेªटों के निर्देशों पर स्थान परिवर्तित किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button