डबल इंजन बस जनता पस्त-अखिलेश

योगी सरकार पर अखिलेश का तंज कहा- यूपी की डबल इंजन बस, जनता पस्त।

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में डिपो की रोडवेज बसें बीच रास्ते में ही यात्रियों का साथ छोड़ रहीं हैं, जिससे लोगों को बसों में धक्का लगाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महोबा-मुस्करा मार्ग की बस को यात्री व चालक-परिचालक धक्का लगाते नजर आ रहे है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए चुटकी ली। परिवहन निगम महोबा में 110 से अधिक बसों को विभिन्न मार्गों पर दौड़ाया जा रहा है। अधिकांश बसें खस्ताहाल हो गई हैं, जो बीच रास्ते में ही बंद हो जाती हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दस से अधिक लोग महोबा-मुस्करा मार्ग की बस में धक्का लगा रहे हैं। उस समय बस में यात्री सवार थे या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर व फेसबुक के आधिकारिक हैंडल से वीडियो शेयर किया।अखिलेश यादव के ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि तो जनाब ये है उ.प्र. की ‘डबल इंजन’ बस? यहां भाजपा सरकार है मस्त, जनता बेबस! वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सरकार बस बीच रास्ते में खड़ी है और कुछ लोग उसे धक्का मारते दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने इसी वीडियो के जरिये सरकार परतंज कसा है।

उन्होंने लिखा कि तो जनाब यह है.. उत्तरप्रदेश की डबल इंजन बस… यहां भाजपा सरकार है मस्त और जनता बेबस। उधर महोबा डिपो के एआरएम हेमंत कुमार मिश्रा का कहना है कि बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसे धक्का लगवाकर वर्कशॉप पहुंचाया गया था। मामला दस दिन पुराना है, जांच के बाद ही बसों को गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button