अखिलेश न परिवार संभाल पा रहे न ही पार्टी-भूपेंद्र सिंह

लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया उनके साथ हज कमेटी के चेयरमैन और एमएलसी मोहसिन रज़ा,और दानिश आजाद मौजूद कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा। वही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री तथा मोर्चे के जिलाध्यक्षों सहित अल्पसंख्यक आयोग, उर्दू अकादमी, मदरसा बोर्ड व उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का कोई भी छिपा हुआ एजेंडा नहीं है 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी जनसंघ के समय से भाजपा ने जो तय कर लिया था वही उनके घोषणा पत्र में हैं। हम अपनी संस्कृति आस्था और विरासत विचार को लेकर चलते हैं हम लोग मदरसा में पढ़ने वाले बच्चो को एक हाँथ में कुरआन और एक हाँथ में कंप्यूटर पर काम कर रहे है। मदरसो की बेहतरी के लिए हम लोग सर्वे करा रहे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा की पार्टी में अंदरूनी बिखराव है। अखिलेश न परिवार संभाल पा रहे न पार्टी न ही अपने गठबंधन के साथियों को।आप ने देखा की आज़म खान से मिले शिवपाल दिल्ली में सपा के एलाइंस पार्टनर है। उनकी स्तिथि क्या है अखिलेश यादव न परिवार संभाल पा रहे न पार्टी न ही अपने गठबंधन के साथियो को । उससे ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रहे है विधानसभा का सत्र 19 से सुरु हो रहा है अपनी बात रखने और जनता के मुद्दो को उठाने का सबसे अच्छा समय है लेकिन समाजवादी पार्टी का अराजकर्ता करने का इतिहास रहा है और सपा पार्टी अपने इतिहास हो दोहरा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button