Thursday, February 12, 2026
Advertisement
Home अपराध विडम्बना अपराध मुक्त न हो सका उत्तर प्रदेश….!

विडम्बना अपराध मुक्त न हो सका उत्तर प्रदेश….!

400
प्रदेश में हत्या और डकैती में आयी कमी
प्रदेश में हत्या और डकैती में आयी कमी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी के बड़े बोल थे कि उत्तर प्रदेश में अपराधी जेल में होंगे या प्रदेश के बाहर। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार और बेटियों की सुरक्षा के दावे भी दुहराये गए। लेकिन हकीकत में उक्त सभी दावे थोथे और निराधार पाए गए हैं। विडम्बना तो यह है कि अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी अपने जिले में हो रहे अपराधों पर ही नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।

गोरखपुर के राजघाट थाने के अंतर्गत एक व्यक्ति के मकान पर दबंगों ने कब्जे की कोशिश में मारपीट की। रास्ते का विवाद हल करने के लिए गुलरिहा थाने पर बुलाए गए पक्ष पर ग्राम प्रधान और उनके लोगों ने पुलिस के सामने ही ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। इसी जनपद के पिपराइच में सत्ता संरक्षित दबंगों ने हरिवंश निषाद को पीटकर घायल कर दिया था।

जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकार और उनका परिवार भी भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं रह गया है। गोरखपुर में ही दबंगों ने एक मीडियाकर्मी के घर में घुस कर पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला किया। रायगंज दक्षिण निवासी पत्रकार के मकान पर कब्जे की नीयत से दर्जनों असलहाधारियों ने घर में घुस कर तोड़फोड़ की। पांच दिन पहले भी दबंगों ने पत्रकार को धमकाया था और घर पर हमला किया था। इस सम्बंध में केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, इसलिए समाज के केन्द्र में कानून नहीं बल्कि मनुष्य होता है। मनुष्य की आजादी बरकरार रखना ही कानून का मुख्य कार्य होना चाहिए। कानून का निर्माण मनुष्य को केन्द्र में रखकर करना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा निर्मित कानूनों में तानाशाही की प्रवृत्ति स्पष्ट देखी जा सकती है। किसी कानून से जब एक बड़ी आबादी नाखुश है तब उस कानून पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है।

सपा नेता नारद राय ने दावा किया है कि योगी सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। अखिलेश यादव मन बना लें तो सरकार 15 दिन में गिर जाएगी।

पूर्व मंत्री नारद राय का कहना है कि अखिलेश यादव जिस दिन मन बना लेंगे योगी सरकार पार्ट 2 के कई पार्ट हो सकते हैं । योगी सरकार 15 दिन में गिर जाएगी। भाजपा के 150 से ज्यादा विधायक योगी से अंदर ही अंदर दुखी हैं। मंत्री भी दुखी हैं। सरकार में मंत्री दुखी हैं। विधायक दुखी हैं। ये सरकार चलने वाली नहीं है।राय ने आगे कहा कि ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री) का चेहरा देखा है आपने, क्या उनके अंदर घाव नहीं हैं। गडकरी जी से मुलाकात हुई थी जिस दिन उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाया गया था। ये घाव उन्होंने खुद पैदा किया है ये सरकार चलने वाली नहीं है।

सपा नेता ने दावा किया कि जिस दिन से योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा का कोई नेता उन्हें पसंद नहीं करता है। 50-50 करोड़ रुपये लेकर आरटीओ की पोस्टिंग की जा रही है। जब सरकार इस तरह चलेगी तो ये ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है बस अखिलेश यादव मन बना लें।समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान चला रही है। नारद राय को इसका जिला प्रभारी बनाया गया है। वह सोमवार को चंदौली के दौरे पर थे जब उन्होंने ये बातें कही।


सच तो यह है कि न केवल कानून व्यवस्था अपितु प्रदेश के हर क्षेत्र में भाजपा सरकार में गिरावट नजर आती है। गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज खुद बीमार हो गया है जहां असुविधाओं की भरमार है। पिछले करीब डेढ़ साल से मेडिकल कॉलेज में लगी तीन लिफ्टें बंद पड़ी है। बीमार लोग यहां की अव्यवस्थाओं से परेशान हैं।उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार की सभी हदें पार हो गई है। अपराधी तत्वों पर नियंत्रण कौन करेगा जब सत्ता से ही उन्हें संरक्षण मिल रहा हो? मुख्यमंत्री जी दुबारा सत्ता में तो आ गए परन्तु अब प्रशासन पर उनकी पकड़ नहीं रह गई है। वे बस अपने दिन गिन रहे हैं।

तानाशाहों के नक्शे कदम पर चलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को खमोश करने के लिए सभी हदें पार कर रही है। जन विरोधी कानूनों के खिलाफ आन्दोलन करने वालों पर देशद्रोह सहित अन्य गंभीर अपराधों के झूठे आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जेलों में डाल रही है। सरकार की तरफ से दर्ज कराए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत दर्ज़ मामलों में से ज्यादातर मामले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिये हैं। हाईकोर्ट ने रासुका के दुरुपयोग पर राज्य सरकार को फटकार भी लगाती रहती है।

[/Responsivevoice]