श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन के दो वर्ष पूर्ण

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2020 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया था, उसके क्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 05 अगस्त को जनपद अयोध्या, लखनऊ एवं आसपास के लगभग 150 से 175 मीडिया बन्धुओं को मंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति से रूबरू कराया गया तथा श्रीरामलला की मध्यान आरती का दर्शन किया गया।रामलला के मंदिर का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। अयोध्या में मंदिर निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को रखी थी।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनिल मिश्र ने मीडिया बन्धुओं को बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का दर्शन करने के लिए विगत 1 जून 2022 को अवसर प्रदान किया गया था उसके बाद आज भूमिपूजन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मीडिया कर्मियों के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि निर्माण की अद्यतन प्रगति से सभी रामभक्तों एवं श्रद्वालुओं को अवगत कराने का उद्देश्य है।

श्रीराम जन्मभूमि निर्माण स्थल के दर्शन के दौरान निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों द्वारा मीडिया कर्मियों को अद्यतन प्रगति, निर्माण पूर्ति की तिथि आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा निर्माण से सम्बंधित नक्कासी, पत्थरों की कटिंग एवं ढलाई आदि कार्यो की अद्यतन स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गयी। उक्त अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मंदिर से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति, श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के शरद शर्मा, राम शंकर, गोपाल जी, धर्मवीर, प्रेम त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र, एलएनटी से जुड़े विनोद मेहता, विनोद शुक्ला एवं विनोद सिंह, आरएमओ श्री अर्जुन देव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी ने सभी मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मीडिया बन्धुओं के माध्यम से रामभक्तों एवं श्रद्वालुओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के अद्यतन प्रगति से अवगत कराते हुये प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री एवं शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि पर कार्य को पूर्ण कराना है। उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने सभी उपस्थित मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पावन नगरी अयोध्या धाम में निर्मित हो रहे भव्य श्रीरामलला मंदिर का विश्व भर में प्रचार प्रसार करना है।


विशेष रूप से श्रीराम लला विराजमान मंदिर के दर्शन पूजन के साथ मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अयोध्या के अतिरिक्त प्रदेश मुख्यालय एवं अन्य जनपदों के मीडिया द्वारा निर्धारित समय 12 बजे से 2 बजे तक मंदिर निर्माण के सम्बंध में अवलोकन किया गया तथा फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी की गयी। इसमें विशेष रूप से भाग लेने वाले मीडिया कर्मियों के सहयोग के प्रति उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय ने सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा बेहतर सहयोग की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button