चैम्पियनशिप का खिताब विशेष केसरवानी के नाम


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-7 के छात्र विशेष केसरवानी ने जोनल स्तरीय एबेकस कम्पटीशन में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता ब्रेनोब्रेनफेस्ट-2022 के अन्तर्गत शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर के इस मेधावी छात्र ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया।

आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है।यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button