उपभोक्ता सेवामित्र पोर्टल/ऐप/काल सेन्टर के माध्यम से प्राप्त करें सेवाएं

अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग द्वारा नाम से सेवामित्र पोर्टल/मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से सर्विस प्रोवाइडर (सेवा प्रदाता) एवं सेवामित्रों (कुशल कामगार) द्वारा मण्डल के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा शासकीय कार्यालयों में स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की सेवाये जैसे इलेक्ट्रीशियन, कारपेन्टर, प्लम्बर, ए0सी0 सर्विस मैकेनिक, टैक्सी सर्विस, रंगाई पुताई आदि उपलब्ध करायी जा रही है। सेवामित्र पोर्टल/ऐप को प्राथमिकता प्रदान करते हुये मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से अपेक्षा की है कि जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों में मैनेजमेंट सम्बंधी कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से कराने के लिए कार्यालयाध्यक्ष/ विभागाध्यक्ष को निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि यदि जनपद में किसी मेन्टेनेंस कार्य से सम्बंधित सेवाप्रदाता सेवा मित्र पोर्टल पर उपलब्ध नही है तो ऐसे प्रदाताओं को भी सेवामित्र पोर्टल पर आनबोर्ड करायें, जिससे स्थानीय स्तर पर कुशल कामगारों को रोजगार उपलब्ध हो सकें।


मण्डलायुक्त ने कहा कि नागरिकों को सेवायें प्रदान करने के लिए एक पोर्टल  sewamitra.up.gov.in   (सेवामित्र पोर्टल), मोबाइल ऐप तथा काल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 155330 को विकसित की गयी व्यवस्था में सेवा का परिचालन सकुशल कामगार अर्थात सेवामित्र व उपभोक्ता के मध्य सीधे न होकर पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाताओं के माध्यम से किया जायेगा। सेवा प्रदाताओं का चयन एक विशिष्ट व्यवस्था के अधीन किया जायेगा। सेवाप्रदाताओं को पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत उनके द्वारा जनपदों में व उनमें प्रदान की जाने वाली सेवाओं का चयन किया जायेगा। सेवाप्रदाता के माध्यम से नागरिकों/उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने सेवायें व सम्बंधित उपसेवायें शुल्क आधारित होंगी जिसका सेवाप्रदाता द्वारा निर्धारण तथा अंकन पोर्टल पर किया जायेगा। किसी उपभोक्ता द्वारा सेवा का शुल्क एवं सेवाप्रदाता की रेटिंग के पोर्टल/ऐप पर अवलोकन तथा काल सेन्टर से वार्ता के उपरांत सेवा बुक की जा सकेगी। उपभोक्ता द्वारा करायी गयी सेवा को बुक किये गये सेवाप्रदाता द्वारा सेवामित्र के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा तथा सेवा पूर्ण होने के उपरांत सेवामित्र द्वारा निर्धारित शुल्क उपभोक्ता से प्राप्त किया जायेगा। इसी प्रकार उपभोक्ताओं द्वारा प्रोजेक्ट वर्क की सेवाएं भी सेवामित्र पोर्टल/ऐप/काल सेन्टर के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button