Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अनिल यादव ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित...

अनिल यादव ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये

294

समाजवादी पार्टी के केकेसी स्थित कैंप कार्यालय पर सपा नेता अनिल यादव ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। अनिल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। नौजवानों के साथ छलावा किया है। महंगाई बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ दी। यूपी में हर वर्ग भाजपा से आक्रोशित है। प्रदेश में परिवर्तन की बयार है। परिवर्तन की लड़ाई में हर वर्ग खड़ा हो गया है। भाजपा घबराहट में षडयंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है और पूंजीवादी ताकतों को आगे बढ़ा रही है। आज लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा का विश्वास लोकतंत्र में नहीं है।उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का सम्मान होगा। नौजवानों को नौकरी रोजगार का इंतजाम होगा। भाजपा केअन्याय और अत्याचार का खात्मा होगा।


श्री यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेंशा किसानों को अधिकार और सम्मान दिलाने का काम किया। हमेशा किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राजेंद्र मिश्रा नीलू सुनील सिंह शिवा नरेंद्र सिंह यादव अरविंद कुमार सिंह छोटू अविनाश जोशी मनीष जोशी अब्दुल्लाह सिद्दीकी सपना सिंह माया देवी श्रीदेवी बाल्मीकि अजय बाल्मीकि नंदलाल धानक श्री राम निषाद अनिल वर्मा मोहित राजपूत आजम अली सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।