Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को किया प्रेरित!

हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को किया प्रेरित!

213

अजय सिंह

लखनऊ। महिलाओं के साथ हिंसा का कारण चुप्पी और कानून की जानकारी न होना।27 नवम्बर 2021 लखनऊ। आज सामाजिक संस्था इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया और आक्सफैम 16 दिवसीय अभियान के तहत लखनऊ के आरडीएसओ मानकनगर में महिलाओं के साथ चर्चा कर आज उन्हें हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया! चर्चा के बाद महिलाओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर कतारों में मार्च निकालते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया!

संस्था की टीम लीडर पूजा ने महिलाओं के साथ आज आयोजित चर्चा में महिलाओं को उनके संवैधानिक एव कानूनी अधिकार सहित अन्य अधिकारो से जुडी जानकारियां दी गई।वही चर्चा को आगे बढ़ाते हुए अन्नो ने कहा की महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा का मुख्य दो कारण हैं पहला चुप रहना और दूसरा क़ानून की जानकारी न होना. इसलिए हम सभी को अपने अधिकारों को अच्छे से जानने के साथ साथ अपनी चुप्पी को तोड़ना होगा तभी हम अपने और दूसरे के साथ हो रहें हिंसा को रोक पाएंगे।
आज के कार्यक्रम में सानिया़, शबीना, सूरज, गुलफाम, पल्लवी, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।