ललित उपाध्याय को वर्ष 2021 का अर्जुन अवॉर्ड

मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय को वर्ष 2021 का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी,
मुख्यमंत्री ने पैरालम्पिक्स के दौरान पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रवीण कुमार को भी इस वर्ष का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी,
इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा दायी होगी।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय को वर्ष 2021 का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने पैरालम्पिक्स के दौरान पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रवीण कुमार को भी इस वर्ष का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button