Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार

149

थाना सोरांव पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रयागराज। थाना सोरांव पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं पुलिस अधीक्षक गंगापार व क्षेत्राधिकारी सोरांव अमिता सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी थाना सोरांव जनपद प्रयागराज, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल बबिता भारतीया थाना सोरांव जनपद प्रयागराज द्वारा मु0अ0सं0 256/21 धारा 376/323/504/506 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त तेज प्रकाश पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी लाल का पूरा पड़रैया थाना सोरांव जनपद प्रयागराज उम्र करीब 23 वर्ष को सधनगंज तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उपनिरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद नायक, कांस्टेबल विशाल सिंह थाना सोरांव जनपद प्रयागराज द्वारा एक वारंटी अभियुक्त ओम दास पुत्र संत दास निवासी भोपतपुर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज उम्र करीब 65 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गयाl उपरोक्त गिरफ्तार सुदा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई।