Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने की घटना का संज्ञान...

कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते- मुख्यमंत्री

177
  • मुख्यमंत्री ने कानपुर के हृदय रोग संस्थान मेंआग लगने की घटना का संज्ञान लिया
  • जिला प्रशासन को सभी घायलों का समुचित इलाजकराने तथा इस सम्बन्ध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना के कारणों की जांच के लिए प्रमुख
  • सचिव चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की
  • डी0जी0 फायर सर्विस तथा मण्डलायुक्त कानपुर इस समिति के सदस्य
  • यह समिति तत्काल मौके पर पहुंचकर सम्पूर्णतथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी
  •  पूर्व में सभी अस्पतालों की अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देशों के क्रम में अविलम्ब अभियान चलाकर सभी अस्पतालों के अग्निशमन प्रबन्धों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना किसी अन्य अस्पताल में न होने पाए

लखनऊ। कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग लगने की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को सभी घायलों का समुचित इलाज कराने तथा इस सम्बन्ध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना के कारणों की जांच के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। डी0जी0 फायर सर्विस तथा आयुक्त कानपुर मण्डल इस समिति के सदस्य होंगे। यह समिति तत्काल मौके पर पहुंचकर सम्पूर्ण तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

मुख्यमंत्री कहा कि पूर्व में सभी अस्पतालों की अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ किये जाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में, अविलम्ब अभियान चलाकर सभी अस्पतालों के अग्निशमन प्रबन्धों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना किसी अन्य अस्पताल में न होने पाए।