Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा: अखिलेश यादव

भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा: अखिलेश यादव

22
भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा: अखिलेश यादव
भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि महामहिम राज्यपाल जी का अभिभाषण भ्रष्टाचार में डूबी सरकार की झूठी तारीफों का महोत्सव ज्यादा नजर आता है। सरकारी कागजों पर हरियाली उगाने से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास तोड़ने और परस्पर सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का ही काम किया है।

भाजपा राज में प्रदेश की प्रगति में गतिरोध पैदा हुआ है। समाजवादी सरकार में मेट्रो जहां जितनी दूर चली थी उसके आगे एक इंच भी नहीं चल सकी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के मुकाबले की एक एक्सप्रेस-वे नहीं चल सकी। हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था है। अन्नदाता किसान बदहाल है। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। नौकरियां है नहीं, प्रदेश में उद्योग बंद हो रहे है, पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ जल्से हो रहे हैं। कोई निवेश जमीन पर नहीं दिख रहा है।

भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा: अखिलेश यादव
भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यपाल जी के अभिभाषण में आंकड़ों और जुमलों का ही प्रदर्शन है। नौकरियों का लालीपाप दिखाकर नौजवानों को लुभाने की कोशिश का खुलासा इसी से हो जाता है कि हर भर्ती में भाजपा के ही इशारे पर व्यवधान डाल दिए जाते हैं। महिलाओं को प्रदेश में रोजाना अपमानित होना पड़ रहा है। हर रोज बच्चियों-महिलाओं से दुष्कर्म हो रहे है। छिनौती और छेड़छाड़ की घटनांए बढ़ रही है। महिला अपराध, फर्जी एनकाउण्टर और हिरासत में मौतों के मामले में प्रदेश अव्वल नम्बर पर है।

महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो दुर्दशा है, उसके समाधान का कोई प्रयास नहीं दिखाई देता है। गन्ना किसानों का कितना बकाया है यह बताने के बजाय पिछले 22 वर्षों का जबानी जमा खर्च दिखा दिया गया है। बड़ी तादाद में बच्चों के स्कूल बंद हो गए है, जब समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पाठशालाएं चलाई गई तो भाजपा सरकार ने पढ़ाने वालों पर ही मुकदमें लगा दिए। भाजपा चाहती नहीं कि प्रदेश में शिक्षा का विस्तार हो, गरीब का बच्चा शिक्षित हो। भाजपा राज में अस्पतालों में चूहे और कुत्ते घूमते नजर आते है। मृतकों के शव परिवारीजनों को खुद ले जाते देखा गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यपाल जी के अभिभाषण में दावे तो बहुत हैं, पर जमीनी वास्तविकता यह है कि बहुत से विभागों में 50 प्रतिशत धनराशि भी खर्च नहीं हो सकी है। शौचालयों में पानी नहीं। नल से जल योजना में कहीं-कहीं नल के ढांचे खड़े हैं, कहीं पानी नहीं आता है। लघु एवं मध्यम उद्योगों के उत्पाद बिक नहीं रहे हैं। मंहगी, कच्ची सामग्री के अभाव के चलते वे बंद भी होते जा रहे है। बिजली संकट और कानून व्यवस्था की गड़बड़ी के चलते उद्योगों पर संकट है।

प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ, लूट और बेईमानी को अच्छी तरह से समझ चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है, तभी उत्तर प्रदेश पर मंडराते संकटों से छुटकारा मिलेगा।