Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पागल सियार के हमले 5 लोग जख्मी

पागल सियार के हमले 5 लोग जख्मी

363

अयोध्या, भेलसर मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार की शाम पागल सियार के हमले से एक बालिका सहित 5 लोग घायल हो गए।जिन्हें तत्काल नजदीक के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

गांव निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि शाम को नेहा(5)पुत्री प्रेम प्रकाश,शमशुल निशा(42),जाबिर,रामराज की पत्नी,करिया की पत्नी व धर्मराज मिश्रा बाजार जा रहे थे।तभी ईदगाहन के निकट एक पागल सियार ने इन लोगों पर हमला बोल दिया।चीख पुकार सुनकर अाए ग्रामीणों ने डंडा लाठी लेकर पागल सियार को दौड़ा लिया।लेकिन सियार जंगल की तरफ भाग गया।इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि घटना कि जानकारी वन कर्मियों को दे दी गई है।तथा घायलों का उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है।