Monday, April 6, 2026
Advertisement
Home राजनीति नफरत राजनीति कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

नफरत राजनीति कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

176
पीडीए की ताकत से बदलेगा देश का भविष्य:अखिलेश यादव
पीडीए की ताकत से बदलेगा देश का भविष्य:अखिलेश यादव

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला दी है। भाजपा समाज में नफरत पैदा कर रही है। राजनीतिक लाभ के लिए दंगा करा रही है। धिक्कार है ऐसी भाजपाई राजनीति और सत्ता की भाजपाई भूख पर जो सियासत के लिए देश के भाईचारे के बीच दंगा कराने की साज़िश करती है। बहराइच हिंसा के मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं, जिनसे भाजपा मुँह दिखाने लायक नहीं रही है। भाजपा के विधायक ही भाजपाइयों पर साज़िश करने की एफ़आइआर करा रहे हैं और दंगाई छुपे कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपाई साजिश और षडयंत्र करके प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। सत्ता के अहंकार और संरक्षण में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढा रहे है। नफरत राजनीति कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

  भाजपा सरकार में न किसी की जान सुरक्षित है और न किसी का व्यापार कारोबार सुरक्षित है। सब कुछ असुरक्षित है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए नौजवानों और युवाओं को बरगलाकर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से दंगे, बवाल और आपराधिक कार्य कराती है। भाजपा के जो थोड़े बहुत समर्थक और वोटर बचे हैं भाजपा का ये षडयंत्रकारी और हिंसक रूप देखकर अब तो वो भी शर्मिंदा हैं। भाजपा ने अपने समर्थकों की भावनाओं को गुमराह करके, उनका इस्तेमाल अपनी सत्ता को बचाए-बनाए रखने के लिए किया है। सच तो ये है कि भाजपा अपने ही लोगों के खि़लाफ़ षडयंत्र कर रही है।

भाजपा भाजपाइयों से दंगे कराकर उन्हें ही फँसा दे रही है। तभी तो भाजपा का विधायक, भाजपाइयों के खि़लाफ़ रिपोर्ट लिखवा रहा है। अब तो भाजपाई भी कहने लगे हैं कि भाजपा किसी की सगी नहीं। भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं दे सकती। इस सरकार में हर वर्ग दुःखी और परेशान है। प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्र और साजिश को समझ रही है। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के षडयंत्रकारी शासन का अंत कर देगी।     नफरत राजनीति कर रही भाजपा-अखिलेश यादव