लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 12 छात्रों ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. सभी 12 छात्रों को पचास-पचास हजार रूपये अर्थात छः लाख रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित करेगा। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अनुशा सिंह एवं रमन मिश्रा ने अंग्रेजी विषय में, अथर्व प्रताप सिंह, उत्कर्ष कुमार वर्मा, प्रहर्ष चतुर्वेदी एवं प्रांजल वर्मा ने गणित विषय में, सत्यार्थ पाण्डेय, कुमार यशस्वी एवं विनायक डालमिया ने विज्ञान विषय में जबकि आदित्य सिंह, आर्यन वर्मा एवं आमिश अहमद बेग ने विज्ञान एवं रीजनिंग विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
Popular Posts
2027 में सपा की लङाई 10 बनाम 90 की-लौटनराम निषाद
लखनऊ/जौनपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्रांतर्गत बङौत, बसही,हुसैनाबाद,जंगीपुर,सुइथाकलां,बुढ़ूपर, सरायमोहिउद्दीनपुर में जनसंपर्क व पीडीए जनचौपाल करते...
Breaking News
शादी का झांसा देकर विधवा से बनाता रहा संबंध
शादी का झांसा देकर विधवा से बनाता रहा संबंध, विरोध करने पर दी गोली मारने की धमकी। बल्दीराय थाना क्षेत्र का मामला, पीड़िता ने...
यूपी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल,मिलावटी तेल से जनता की सेहत खतरे में
अजय सिंह
यूपी में खाने के तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। सरसों के तेल में घटिया तेल मिलाया जा रहा है।...
नारी पुरस्कारों का बाज़ार
नारी पुरस्कारों का बाज़ार,सम्मान की चमक के पीछे छिपा दिखावे का कारोबार। नारी सम्मान का उद्देश्य महिलाओं को समाज में उनकी वास्तविक भूमिका और...
सड़क परियोजनाओं हेतु पीसीयू के 06 प्रस्तावों को मिली स्वीकृत
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न। सड़क परियोजनाओं हेतु पीसीयू में शिथिलीकरण के 06 प्रस्तावों को मिली स्वीकृत।लखनऊ। प्रदेश...
दबंगों का कहर: युवती को पीटा,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
दबंगों की पिटाई से युवती घायल,पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा। मवई क्षेत्र में दबंगों द्वारा एक युवती की पिटाई का मामला...






















