Friday, March 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

288

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या), पटरंगा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने रविवार को सुबह लगभग ग्यारह बजकर पचास मिनट पर परसऊं मोड़ के पास से एक व्यक्ति को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।

रूदौली सर्किल के थाना पटरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसऊ गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने बेचने का कार्य किया जा रहा था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दस लीटर अवैध कच्ची शराब लेकर निकला गांव से कहीं जाने के लिये खड़ा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पटरंगा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह कांस्टेबल प्रवीण कुमार सिंह व सगीर अहमद ने परसऊ गांव पहुँच कर राम समुझ रावत पुत्र बुधई रावत निवासी ग्राम खण्डपीपरा को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 275/20 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।