Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पीलीभीत दुर्घटना में मृतकों आश्रितों को 02-02 लाख तथा घायलों को 50-50...

पीलीभीत दुर्घटना में मृतकों आश्रितों को 02-02 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

206

मुख्यमंत्री ने जनपद पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में हुईसड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 तथा घायलों को50-50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए है।