Friday, February 27, 2026
Advertisement

शोक

317

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष सुश्री ऋचा सिंह की माता जी श्रीमती शांति सिंह (74वर्ष) एवं समाजवादी युवजनसभा, देवरिया के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कमलेश यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। श्री यादव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में लिंटर गिरने से हुए हादसे में 18 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा के गम्भीर घायल होने की दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने मृतक आश्रितों से शोक संवेदना व्यक्त की है।
     मुरादनगर के श्मसान घाट में गैलरी की छत गिरने से यह दुर्घटना होना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही भी जाहिर करती है। घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।