Tuesday, March 24, 2026
Advertisement

शोक

579

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद श्री सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व सांसद श्री सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सत्यदेव सिंह वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्री सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।