Saturday, March 14, 2026
Advertisement

शोक

201

लखनऊ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी नसीब पठान के असामयिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 नसीब पठान कांग्रेस संगठन में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित प्रदेश कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। दो बार विधान परिषद सदस्य एवं विधान परिषद दल के नेता पद पर रहकर उन्होने अपने गुरूतर दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। स्व0 पठान ने कांग्रेस संगठन की आजीवन सेवा की है। उनके निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति निकट भविष्य मंे असंभव है।