Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश शोक संवेदना आर्थिक सहायता

शोक संवेदना आर्थिक सहायता

339

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा जनपद के थाना ताजगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मृत पवन यादव पुत्र श्री पप्पू यादव ग्राम करवाना, थाना ताजगंज, आगरा के आश्रित परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा भिजवाने की घोषणा की है।

      विगत 31 दिसम्बर 2020 को मृतक पवन यादव जब अपने फौजी चाचा के घर जा रहा था क्षेत्र की तोरा चौकी पुलिस ने अवैध वसूली के लिए उसे रोका जिससे डरकर बचने के लिए जब उसने ट्रैक्टर को भगाया तो पुलिस ने गोली चला दी। टायर फटने से ट्रैक्टर पलट गया और उसकी मौत हो गई।

     पिछले कई दिनों से पुलिस करवाना और उसके आसपास के यादव बहुल गांव में दबिश दे रही है और लोगों का उत्पीड़न कर रही है। अब तक 14 लोगों के जेल भेजा जा चुका है और 200 लोगों को पुलिस ने कार्यवाही के लिए चिह्नित कर रखा है। पुलिस प्रशासन का यह रवैया निन्दनीय है। पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जनता में भारी रोष है।