Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें रामविलास पासवान के निधन से मुख्यमंत्री योगी दुःखी

रामविलास पासवान के निधन से मुख्यमंत्री योगी दुःखी

642

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


लखनऊ
, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री रामविलास पासवान एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रामविलास पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री रामविलास पासवान के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।