Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश युवक ने पत्नी की साड़ी से पंखे से झूल की आत्महत्या

युवक ने पत्नी की साड़ी से पंखे से झूल की आत्महत्या

245

युवक ने पत्नी की साड़ी से गले मे फंदा डाल छत के पंखे से झूल की आत्महत्या।

राम जनम यादव
अयोध्या, तारुन थाना क्षेत्र के गांव पंचायत परसावॉ महोला मजरे हरीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार निषाद पुत्र मंगरु 23 वर्ष ने गुरुवार की रात छत के पंखे से पत्नी की साड़ी का गले मे फंदा लगा कि आत्महत्या। शुक्रवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में अफरा तफरी मच गई।ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की दिमाकी हालत ठीक नही थी परिजन उसका इलाज करा रहे थे।घटना के समय दिनेश की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। बताया गया कि मृतक के परिवार की माली हालत भी अच्छी नही है।मृतक का मौत को गले लगाने को लेकर रहस्य अभी  अस्पष्ट हैं।सूचना पर इलाक़ाई रामपुर भगन चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव को उतरवा कर कानूनी कार्यवाही में है जुटी थी।