Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मोबाइल लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

224

अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या, भेलसर कोतवाली रूदौली पुलिस ने शनिवार की रात मोबाइल लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।सीओ डॉ0 धर्मेंद्र यादव ने बतया की शनिवार की रात लगभग साढ़े सात बजे कमल किशोर यादव निवासी ग्राम जलालपुर कोतवाली रूदौली  करीमपुर रावण मैदान के निकट अंधेरा होने की वजह से मोबाइल जला कर जा रहे थे।इसी बीच बाइक सवार पीछे आए और युवक से मोबाइल छीन कर भाग निकले।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सुजीत मौर्य ने मुखबिर की सूचना पर लवकुश गौतम पुत्र शत्रोहन निवासी मोहल्ला नयागंज कोतवाली रूदौली को मलकनिया मंदिर की पुलिया के निकट बाइक चेकिंग के दौरान पूछताछ तलाशी के दौरान लूट का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूपी 42 एएस 1483 लाल कलर हीरो एचएफ डीलक्स बरामद किया।बताया कि कमल किशोर की तहरीर पर कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 329/2020 धारा 392 आईपीसी के तहत लवकुश गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।इस मौके पर कोतवाल केके यादव मौजूद रहे।