Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर किसानों ने हमला

मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर किसानों ने हमला

227

मुरादाबाद। रामपुर से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों ने पुलिस पर चढ़ाई कर दी. किसानों ने ट्रैक्टरों से उतरकर दौड़ दौड़कर पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा दिया. मौके पर मौजूद मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर किसानों ने हमला कर दिया. हमले में एसएससी के पैर में चोट आयी गाड़ी को छोड़कर भागकर बचाई अपनी जान. साथ मौके पर रामपुर एसपी शगुन गौतम ने भी गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई. एसएसपी पर हमले की सूचना पर आईजी, जिलाधिकारी सहित मुरादाबाद के सभी थानों को फोर्स को बुला लिया गया. मुरादाबाद के दलपतपुर टोल प्लाजा पर किसानों को रोका. टोल प्लाजा पर एक तरफ किसान तो दूसरी तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात है. मीडिया के खिलाफ किसान कर रहे ही जमकर नारेबाजी. किसानों ने मीडिया को कवरेज करने से भी रोका. पुलिस ने मीडिया कर्मियों को किया पीछे. टोल प्लाजा पर दोनों तरफ लगा लंबा जाम.