Tuesday, January 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद सड़क दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराने...

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद सड़क दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराने के दिए निर्देश

217

मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश।

लखनऊ – मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।