भाजपा सम्मान का जीवन नहीं देना चाहती-अखिलेश यादव

47
भाजपा सम्मान का जीवन नहीं देना चाहती-अखिलेश यादव
भाजपा सम्मान का जीवन नहीं देना चाहती-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकारों को हराया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐसी-ऐसी सीटें हारी है जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा बिहार की जीत को समाजवादी पार्टी की यूपी की जीत से बराबरी नहीं कर सकती है। शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भी सरकारी मशीनरी का बहुत दुरुपयोग किया है। समाजवादी पार्टी विधान सभा और लोकसभा चुनाव हारी थी, हमने हार से सीखा। समाजवादी पार्टी को 2019 में लोकसभा की पांच सीटें ही मिली थी। 2022 में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में सरकार नहीं बना पायी। लेकिन भाजपा का मजबूती से मुकाबला किया। 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा की डबल इंजन को हराया। भाजपा सम्मान का जीवन नहीं देना चाहती-अखिलेश यादव


    बिहार विधान सभा चुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में हार और जीत दोनों से सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं, नौजवानों को सम्मान का जीवन और नौकरी नहीं देना चाहती है। बिहार चुनाव जीतने के बाद भाजपा के लोग कह रहे हैं कि उन्हें महिलाओं का वोट ज्यादा मिला है। भाजपा इसे बता तो सकती है लेकिन हर महिला को दस हजार रूपये कब तक देंगे यह नहीं बताती है। भाजपा सम्मान का जीवन नहीं देना चाहती है।अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी-बिहार के लोग सबसे ज्यादा दूसरे राज्यों में परिवार से दूर रहते है। भाजपा सरकार पलायन रोकने के लिए काम नहीं कर रही। दस हजार रुपये देकर वोट ले लिया। अब जैसे दूसरे राज्यों में नियम बनाकर पैसा देना रोक दिया था, वैसे बिहार में भी करेंगे।

 श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि S.I.R प्रक्रिया के लिए जनपद गाजीपुर में 374-सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 पोलिंग स्टेशनों की 2003 की मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइड पर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण बड़ी संख्या में मतदाताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तथा बी.एल.ओ. भी सभी मतदाताओं तक पहुँच कर गणना प्रपत्र का वितरण नहीं कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है। समाजवादी पार्टी ने माँग की है कि जनपद गाजीपुर के 374-सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 पोलिंग स्टेशनों की 2003 की मतदाता सूची वेबसाइड पर तुरन्त अपलोड़ होनी चाहिए, जिससे गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाताओं को असुविधा, परेशानी व कठिनाई न हो तथा 04 दिसम्बर 2025 से पूर्व गणना प्रपत्र जमा हो जाये। भाजपा सम्मान का जीवन नहीं देना चाहती-अखिलेश यादव