Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

192

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

अयोध्या /भेलसर – मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अन्तर्गत कामाख्या मार्ग पर लोहटी गांव के निकट बाइक की टक्कर से एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गई।
ग्राम लोहटी सरैया निवासी एकलाख का चार वर्षीय पुत्र अनस घर के बाहर खेल रहा था।तभी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया।हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे उपचार हेतु लखनऊ लेे जा रहे थे कि रास्ते में ही बालक की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सैदपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नही मिली है।