Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पुलिस लाइन ग्राउंड में सांसद पंकज चौधरी ने किया ध्वजारोहण

पुलिस लाइन ग्राउंड में सांसद पंकज चौधरी ने किया ध्वजारोहण

538
  • पुलिस लाइन ग्राउंड में सांसद पंकज चौधरी ने किया ध्वजारोहण।
  • जिलाधिकारी महराजगंज, पुलिस अधीक्षक महराजगंज भी कार्यक्रम में रहे मौजूद।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज पर 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। उपरोक्त क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालय तथा प्रभारी निरीक्षकगण द्वारा अपने-अपने थाने पर ध्वजारोहण किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं दी गयी।


इसी क्रम मे पुलिस लाइन परेड़ ग्राउण्ड मे जिलाधिकारी महराजगंज उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता की उपस्थिती में मुख्य अतिथी सासंद महराजगंज पंकज चौधरी द्वारा राष्ट्रिय ध्वज का ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली गयी। मुख्य अतिथी द्वारा जनपद में सर्वोत्तम कार्य करने वाले अधिकारी एंव कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। परेड सम्मान समारोह उपरान्त स्कूल के बच्चों द्वारा कार्यक्रम किया गया। समारोह में जनपद के समस्त अधिकरी एंव कर्मचारीगण मौजूद रहे।