Saturday, March 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद

पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद

192

अयोध्या, भेलसर सैदपुर चौकी क्षेत्र के करौंदी गांव में बुधवार की सुबह नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
पीड़ित सिराज खां पुत्र सफीक खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पड़ोसी सैमु खां पुत्र यासीन खां की पुश्तैनी नाली उनके घर के सहन से होकर बहती थी।इधर कुछ दिनों से विपक्षी मेरे सहन दरवाजे से नाली निकालने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन मेरे द्वारा विरोध करने पर वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।बुधवार को विपक्षी मेरे सहन दरवाजे से नाली निकालने के लिए खुदाई कर रहे थे।विरोध करने पर फौजदारी पर आमादा हो गए।सैदपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जायेगी।