Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश धर्म और संस्कृति रक्षा की प्रेरणा देती है फिल्म गोदान-उपमुख्यमंत्री

धर्म और संस्कृति रक्षा की प्रेरणा देती है फिल्म गोदान-उपमुख्यमंत्री

28
धर्म और संस्कृति रक्षा की प्रेरणा देती है फिल्म गोदान-उपमुख्यमंत्री
धर्म और संस्कृति रक्षा की प्रेरणा देती है फिल्म गोदान-उपमुख्यमंत्री

धर्म और संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देती है फिल्म गोदान। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म, सभी से फिल्म देखने की अपील। यह फिल्म एक वैज्ञानिक के जीवन में गौमाता के प्रवेश से उसकी जीवनशैली में बदलाव की कहानी।धर्म और संस्कृति की रक्षा का संदेश देती फिल्म ‘गोदान’ पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान। आखिर क्यों बढ़ी इसकी चर्चा? 

लखनऊ। गोदान फिल्म धर्म और संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देती। यह फिल्म भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व एवं जीवन मूल्यों पर आधारित है। यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। बुधवार को गोमती नगर स्थित एसआरएस सिनेमा हॉल में उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस फिल्म को देखा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौसेवा संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित यह फिल्म गोदान एक वैज्ञानिक के जीवन में गौमाता के प्रवेश से उसके विचार और जीवनशैली में बदलाव की कहानी बताती है। फिल्म एक सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना से जुड़ी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस फिल्म को देखने की अपील की।

धर्म और संस्कृति रक्षा की प्रेरणा देती है फिल्म गोदान-उपमुख्यमंत्री
धर्म और संस्कृति रक्षा की प्रेरणा देती है फिल्म गोदान-उपमुख्यमंत्री

धर्म, संस्कृति के मूल्यों की रक्षा और गौमाता की सेवा हेतु जनमानस को प्रेरित एवं जागरूक करने वाली इस उत्कृष्ट फिल्म से जुड़े सभी महानुभावों एवं आयोजनकर्ताओं का उपमुख्यमंत्री ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

धर्म और संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार हैं। इसी संदेश को मजबूत करती है फिल्म ‘गोदान’, जिसे लेकर उपमुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करती है। आखिर क्या है इस फिल्म में खास? क्यों हो रही है इसकी इतनी चर्चा? और सियासी गलियारों में इस बयान के क्या मायने निकाले जा रहे हैं?