Wednesday, January 28, 2026
Advertisement
Home राजनीति डॉ0 कफील की पत्नी शबिस्ता से प्रियंका गांधी ने की बात

डॉ0 कफील की पत्नी शबिस्ता से प्रियंका गांधी ने की बात

256

डॉ0 कफील की पत्नी शबिस्ता से प्रियंका गांधी ने की बात दिया अपना निजी नम्बर, कहा जब भी कोई जरूरत हो बेझिझक करें फोन, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कफील ने सहयोग के लिए प्रियंका को दिया था धन्यवाद, यूपी अल्पसंख्यस्क कांग्रेस चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कराई बात।


जयपुर, यूपी की मथुरा जेल से साढ़े 7 महीने बाद छूटे डॉ कफील खान की पत्नी से कांग्रेस महासचिव ने फोन पर बात की और उनके परिवार का कुशल क्षेम पूछा। बात यूपी अल्पसंख्यस्क कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कराई। गौरतलब है कि मथुरा जेल से छूटने के बाद डॉ कफील का परिवार सुरक्षा की दृष्टि से कांग्रेस शासित राजस्थान के एक रेसॉर्ट में रह रहा है। कल कफील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीमती प्रियंका गांधी और कांग्रेस के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया था। 

यूपी अल्पसंख्यस्क कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने डॉ कफील की पत्नी डॉ शबिस्ता खान से आज सुबह साढ़े 10 बजे बात की और कफील की बुजुर्ग मां और उनके बच्चों की खैरियत जानी। उन्होंने उनको अपना निजी नम्बर भी दिया और कहा कि जब भी कोई जरूरत हो वो उन्हें बेझिझक फोन करें। प्रियंका गांधी के निर्देश पर मथुरा से ही डॉ कफील के साथ शाहनवाज आलम व अन्य कांग्रेस नेता डॉ कफील के साथ राजस्थान आए हैं।