मुख्यमंत्री योगी ने जनपद कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए ।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
























