Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस परेड की कमेंटरी 6 स्थानों से प्रसारित की जायेगी-जिलाधिकारी

गणतंत्र दिवस परेड की कमेंटरी 6 स्थानों से प्रसारित की जायेगी-जिलाधिकारी

323

लखनऊ –  गणतंत्र दिवस समारोह पर निकलने वाली परेड का आंखों देखा हाल छह बूथों से प्रसारित किया जाएगा। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आंखो देखा हाल सुनाए जाने की व्यवस्था की गयी है।जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि विधान भवन के मुख्य मंच से प्रेमकांत तिवारी रनिंग कमेंट्री प्रसारित करेंगे।

के0के0सी0 के पास स्थित पंडित दीन दयाल स्मृति वाटिका के सम्मुख मंच से शिवराम पाण्डेय, हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप चैराहा से अयाज खां और बर्लिग्टन होटल स्थित चैराहा से उदघोषिका अनीता सहगल हजरतगंज चैराहे के पास स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने स्थित मंच से महेश कुमार, कमलेश मिश्रा, हजरतगंत स्थित राज्य सूचना केन्द्र से महेन्द्र सिंह रावत परेड का आंखों देखा सुनाएंगें।

प्रभात फेरी-
 जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि दिनांक 26 जनवरी 2021 को प्रातःकाल 06ः30 बजे से नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी कालेजों एवं स्कूलों के विद्यार्थियों तथा नागरिक सुरक्षा संगठन की टोलियों द्वारा बैण्ड बाजे सहित प्रभात फेरी निकाली जायेगी। इस प्रभात फेरी में बच्चों के हाथों में राष्ट्रध्वज रहेंगे तथा वह अपनी स्कूल की यूनीफार्म में रहेगें जिससे जनसमुदाय को इस महत्वपूर्ण पर्व के गरिमा की जानकारी हो सके। इस कार्यक्रम हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा लखनऊ, चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा लखनऊ संयोजक होगें।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ ग्राम पंचायतों ग्राम सभा स्तर के पदाधिकारियों की प्रभात फेरी निकलवाने की व्यवस्था करेंगे जिला विद्यालय निरीक्षक समय से स्कूल कालेजों/मदरसों को प्रभात फेरी में सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, लखनऊ समस्त सम्बन्धित विभागों से सम्पर्क करके उक्त आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करेने के निर्देश दिये गये है।