Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home राजनीति क्षेत्र पंचायत सदस्य का दबंगो ने मकान ढहाया

क्षेत्र पंचायत सदस्य का दबंगो ने मकान ढहाया

300

राजेन्द्र चौधरी

गोण्डा। जनपद गोण्डा के ग्राम नन्दौर विकास खण्ड परसपुर में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य मैनुउद्दीन का दबंगो ने जे0सी0बी0 मशीन लगाकर मकान ढहा दिया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार घटना की सही जानकारी एवं पीड़ित के परिवार से मिलने हेतु 13 जुलाई 2021 को 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल गोण्डा पहुंचेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में महफूजर्रहमान एम0एल0सी0, योगेश प्रताप सिंह पूर्व मंत्री, बैजनाथ दूबे पूर्व विधायक, रामविशुन आजाद पूर्व विधायक, आनन्द स्वरूप ‘पप्पू यादव गोण्डा समाजवादी पार्टी केे निवर्तमान जिलाध्यक्ष, ओंकार सिंह पटेल समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव तथा मसूद आलम खां पूर्व प्रत्याशी शामिल हैं।