Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति किसान विरोधी बिल पास कर हरित क्रांति को विफल करने का प्रयास

किसान विरोधी बिल पास कर हरित क्रांति को विफल करने का प्रयास

347
  • मुकेश सिंह चौहान

लखनऊ, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने भाजपा सरकार द्वारा पास किये गये किसान विरोधी बिल के विरूद्ध भारत बन्द के आवाह्न किया था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसान संघर्ष समिति के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा आज बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ ऐशबाग स्थित हैदरगंज चौराहा मार्केट को बन्द कराया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास करके हरित क्रांति को विफल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षडयंत्र किया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को केन्द्र सरकार द्वारा चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य को दर्शाया जाना चाहिए था जो कि नहीं लिखा गया है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है।

इस अवसर पर डाॅ0 शहजाद आलम, पूर्व पार्षद के0के0 शुक्ला, रईस अहमद, योगेश्वर सिंह, शाहिद अली, नदीम अहमद, हसन अब्बास, विकास सक्सेना, शब्बू कुरैशी, के0डी0 अवस्थी, सिराज, हासिम, अनिल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राजू मन्नी, मोहम्मद हासिम, मो0 शफीक, शकील, शादाब आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।