Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home समाज उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी में सी.एम.एस. छात्र चयनित

उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी में सी.एम.एस. छात्र चयनित

287

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र आयुष कुमार यति ने उच्च शिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित मेलबर्न यूनिवर्सिटी में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। आयुष ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 89 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि ंविभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट)ं एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।