Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि

338

मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले जनपद कन्नौज निवासी बी0एस0एफ0 के जवान श्री वीर पाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्व0 वीर पाल सिंह के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण स्व0 वीर पाल सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा। 


लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू और कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले जनपद कन्नौज निवासी बी0एस0एफ0 के जवान श्री वीर पाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने स्व0 वीर पाल सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण स्व0 वीर पाल सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने स्व0 वीर पाल सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी। 

मुख्यमंत्री ने ज़ी न्यूज के दिवंगत कैमरामैन श्री मनोज मिश्रा के परिवारको 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज़ी न्यूज के दिवंगत कैमरामैन श्री मनोज मिश्रा के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।