Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
Home राजनीति लोकतंत्र में राजनीतिक प्रक्रियाओं के दमन और लाठीचार्ज के लिए कोई जगह...

लोकतंत्र में राजनीतिक प्रक्रियाओं के दमन और लाठीचार्ज के लिए कोई जगह नहीं-शिवपाल यादव

210

जुल्म और अत्याचार के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कभी नहीं झुकेगी सतत संघर्ष जारी रहेगा। लोकतंत्र में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, यही लोकतंत्र की ताकत है।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने विपक्ष के रुप मे दिखाई अपनी ताकत,प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं पर किया गया निर्मम लाठी चार्ज।लोकतांत्रिक तरीक़े से प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी।

लखनऊ, सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह जी की जयंती पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सोमवार को विपक्ष के रुप मे अपनी ताकत दिखाई। छात्रों, नौजवानों, किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों सहित आम जनता की समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)की छात्र सभा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं पर निर्मम लाठी चार्ज किया गया और लोकतांत्रिक तरीक़े से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई।

लाठीचार्ज पर शिवपाल यादव ने ट्वीटर पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि,’जुल्म और अत्याचार के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कभी नहीं झुकेगी। सतत संघर्ष जारी रहेगा… ।’
शिवपाल यादव ने कहा कि, लोकतंत्र में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, यही लोकतंत्र की ताकत है, बड़ी सी बड़ी समस्याओं को बातचीत के द्वारा हल किया जा सकता है, राजनीतिक प्रक्रियाओं के दमन और लाठीचार्ज के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है ।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी बिल, श्रम कानूनों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज लखनऊ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जबरदस्त बलप्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी किया, जिसकी वजह से बहुत से नेताओं कार्यकर्ताओं को चोटें आई। पुलिस ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास बैरिकेडिंग लगाकर प्रसपा कार्यकर्ताओ लोगों को रोक लिया।

प्रदेश भर से पीएसपी कार्यकर्ताओं का सुबह से ही पार्टी कार्यालय पहुंचना शुरु हो गया था। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पीएसपी कार्यालय पहुंचे थे। प्रसपा के कार्यकताओं का कहना था कि वे लोग सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। किसान विरोधी बिल, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर सीएम योगी को ज्ञापन देना था, लेकिन योगी सरकार ने लाठियां दी। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

सरकार से अपनी बात कहने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गई है। जनता के हित मे हमलोग सड़को पर फिर उतरेंगे। प्रसपा छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। फिर हिरासत में लेकर इको गार्डन पहुंची।

लखनऊ पुलिस के द्वारा पार्टी के बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव और छात्र सभा के प्रदेश महासचिव संजय यादव डंपी, जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव रवि ,प्रदेश महासचिव सत्यजीत सिंह अतवारा, प्रदेश महासचिव विनोद मिश्रा, छात्र सभा के प्रदेश महासचिव मुलायम यादव सनी, छात्र सभा प्रदेश सचिव विवेक सिंह तन्हा और प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना सहित प्रदेश के विभिन्न जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्षों ने बड़ी संख्या में गिरफ्तारी दी।